संवाददाता, मार्च 1 -- यूपी में मधुमक्खियों के हमलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। कानपुर में हुई जानलेवा घटना के बाद अब भदोही में भी मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। भदोही के निर्यात भवन बीड़ा क्षेत्र में शुक्रवार रात 35 वर्षीय मोबाइल दुकानदार सद्दाम अंसारी की मौत मधुमक्खियों के झुंड के हमले में हो गई। जानकारी के अनुसार, सद्दाम अंसारी दुकान बंद करने के बाद ऊपर लगे मधुमक्खियों का छत्ता हटाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मधुमक्खियों के हमले में दुकानदार की मौत स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्यात भवन बीड़ा क्षेत्र में करीब 20 से 25 स्थानों पर मधुमक्खियों के छत्ते लगे हैं। पूर्व में भी इस इलाके में हमले हो चुके हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.