कानपुर के बाद देवरिया में आपस में ही भिड़े भाजपाई, लाठी-डंडे चलने से मची अफरातफरी
देवरिया हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 25 -- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले एक तरफ राजनीतिक दलों में रस्साकसी तेज हो गई है तो दूसरी ओर पार्टी के भीतर भी गुटबाजी हावी दिखाई दे रही है। सत्ताधारी भाजपा में बड़े नेताओं के सामने अपना चेहरा चमकाने की कोशिश में छोटे नेता और कार्यकर्ता आपस में ही गुत्थमगुत्था हो जा रहे हैं। पिछले हफ्ते कानपुर में भाजपा नेता आपस में ही भिड़ गए और जूता चप्पल भी चल गया। मंगलवार को देवरिया में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां लाठी-डंडों से एक कार्यकर्ता की पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। इस संबंध में कुछ भी बोलने से भाजपा के बड़े पदाधिकारी परहेज कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के सोशल मीडिया राष्ट्रीय सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.