आगरा, मार्च 28 -- Agra News: यूपी में कानपुर के बाद अब आगरा में तेल का टैंकर पलट गया। फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शुक्रवार देर रात सरसों के तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद चालक बाल-बाल बच गया। टैंकर चालक बीकानेर से सरसों का तेल लेकर कोलकाता जा रहा था। टैंकर जैसे ही फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शुक्रवार रात करीब दो बजे घाघपुरा और सती मंदिर के बीच पहुंचा तो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां टैंकर से बह रहे तेल को भरने की होड़ मच गई। बाल्टी, डिब्बा और बोतल में ग्रामीण तेल भरकर ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेल भरने के लिए किस तरफ ग्रामीणों में आपस में होड़ मची हुई है। पुलि...