कानपुर के ध्रुपद गायकों के कंठ से गूंजा वंदे मातरम्
कानपुर, मई 23 -- कानपुर। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रतिष्ठित अलंकरण समारोह में कानपुर के युवा ध्रुपद गायक व रंजना देवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य आयुष द्विवेदी ने अपने संगीत गुरुकुल के विद्यार्थियों के साथ ध्रुपद शैली में वंदे मातरम् की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रस्तुति केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुई। गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में बीएसएफ के वीरता पदक प्राप्त अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया गया। आयुष के साथ सह-गायन में आशुतोष दीक्षित, शाश्वत पांडेय एवं भव्य जोशी सम्मिलित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.