कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में स्व. केके शर्मा मेमोरियल उत्तर प्रदेश स्टेट क्लोज्ड स्क्वैश चैम्पियनशिप का शुक्रवार को आगाज हुआ। कानपुर स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन व द स्पोर्ट्स हब के संयुक्त प्रयास से आयोजित तीन दिवसीय चैम्पियनशिप के पहले दिन लीग कम नॉकआउट के आधार पर लगभग मुकाबले खेले गए। धामपुर, प्रयागराज और वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त (उद्योग) अंजनीश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में धामपुर के उदयवीर भारती ने प्रयागराज के अंकित पटेल को 3-0 से हराया। वाराणसी के अनुज कुमार ने नोएडा के बृजेश को 3-0 से पराजित किया। वाराणसी के समर जैसलमेर ने वाराणसी के ही आर्यन प्रजापति को 3-1 से हराया। लखनऊ के अबीर खुल्लर ने धामप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.