लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ। शासन ने कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) समेत 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रतीक्षारत पुलिस महानिरीक्षक रवि शंकर छवि को पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक लोक शिकायत बनाया गया है। हरीश चन्दर को पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र से भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, पूनम को प्रधानाचार्य पीटीएस मेरठ से पुलिस उप महानिरीक्षक मिर्जापुर परिक्षेत्र, अशोक कुमार (चतुर्थ) को सीआईडी से देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा, सचिन्द्र पटेल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से अपर पुलिस आयुक्त आगरा कमिश्नरेट, यमुना प्रसाद को पीटीएस मुरादाबाद से कानपुर परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...