कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर। स्वीडन में 10 से 15 जुलाई के बीच होने वाले गो​थिया कप में हिस्सा लेने के लिए इंडिया स्पेशल फुटबाल टीम गुरुवार को दिल्ली से स्वीडन रवाना हो गई। टीम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी कानपुर (उप्र) के कृष्णा अग्रवाल को सौंपी गई है। टीम में उप्र के कृष्णा अग्रवाल के अलावा पंजाब के हरमनप्रीत, बिहार के मयंक, पश्चिम बंगाल के संजीव पात्रा और नफीस, कश्मीर के अयाज, पांडिचेरी के स्टेनली, छत्तीसगढ़ के सत्यांशु और दिल्ली के एनोस भी शामिल हैं। रवाना होने से पहले टीम के कोचों ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- 65 वें राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना उत्तर प्रदेश के कोच सत्येंद्र सिंह यादव सहित बिहार के नीतीश मिश्रा, छत्तीसगढ़ के नागेश ठाकुर, कश्म...