कानपुर के कुत्तों में डाली जाएगी माइक्रोचिप; नगर निगम की अनूठी पहल की वजह जानिए
मुख्य संवाददाता, अप्रैल 9 -- कानपुर शहर में उन सभी आवारा कुत्तों में माइक्रोचिप लगेगी जिनकी नसबंदी नगर निगम द्वारा कराई जाएगी। इस चिप के जरिए इन कुत्तों की पहचान तो होगी ही, उनकी लोकेशन भी पता चल सकेगी। फौरन जान सकेंगे कि कुत्ता जिंदा है या नहीं। नसबंदी के लिए दोबारा पकड़े जाने की गलती भी नहीं होगी। अभी तक देश में चेन्नई में यह चिप पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस्तेमाल की जा रही है। अब नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कानपुर में इसके इस्तेमाल का फैसला लिया है। बुधवार को फूलबाग स्थित कुत्ता जन्म नियंत्रण केंद्र (एबीसी सेंटर) का निरीक्षण करने गए नगर आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन को निर्देश दिया कि चेन्नई के प्रोजेक्ट का ड्राफ्ट यहां मंगाएं और तीन दिन में रिपोर्ट दें। इसके साथ ही चिप का साफ्टवेयर भी मंगा लें ताकि कंट्रोल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.