कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। किडनी की खरीद फरोख्त और अवैध ट्रांसप्लांट मामले में डॉक्टर दंपति समेत छह को जेल भेजने के बाद अब पुलिस फरार चार डॉक्टरों की तलाश में जुट गई है। इन डॉक्टरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें मेरठ, देहरादून और नोएडा भेजी गई हैं। इस पूरे खेल में अल्फा अस्पताल के संचालक डॉ. अफजल के साथ डॉ. रोहित उर्फ राहुल, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ अमित की तलाश पुलिस कर रही है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर निवासी आयुष कुमार अब बातचीत करने की स्थिति में है। बुधवार को उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि नौ लाख रुपये में किडनी का सौदा हुआ था। आधे रुपये नगद और आधे ऑपरेशन के बाद एकाउंट में डालने को कहा गया था लेकिन नगद रुपये नहीं दिए गए। ऑ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.