कानपुर, अप्रैल 1 -- सांसद जन विश्वास संशोधन कमेटी के सदस्य रमेश अवस्थी ने बुधवार को लोकसभा में 'जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2026' पर चर्चा की। उन्होंने इस विधेयक को भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। बोले पिछले 75 वर्षों से देश के व्यापारी, किसान और आम नागरिक छोटी-छोटी तकनीकी भूलों के कारण अपराधी की तरह देखे जाते थे। यह विधेयक गुलामी की मानसिकता के आखिरी प्रतीकों को मिटाकर विश्वास पैदा कराएगा। इसका कानपुर के व्यापार को बड़ा लाभ मिलेगा। चमड़ा और कपड़ा उद्योग समेत एमएसएमई सेक्टर पुराने और जटिल कानूनों के कारण प्रभावित था। मामूली तकनीकी खामियों के लिए भी उन्हें अपराधिक मुकदमों का सामना करना पड़ता था। इससे कानपुर के उद्यमियों में 'इंस्पेक्टर राज' का डर खत्म होगा, जिससे व्यापार को नई गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.