कानपुर, मई 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की छात्रा सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 99.60 फीसदी अंक लाकर शहर का मान बढ़ाया। अंग्रेजी और चार सर्वश्रेष्ठ विषयों के अंकों के आधार पर 99.60 फीसदी अंक मिले हैं। स्कूल ने छात्रा के नेशनल टॉपर होने का दावा भी किया है। यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं में सबसे ज्यादा 100 में से 100 अंक किस विषय में आए, क्यों घटे 90 व 95 फीसदी वालेसफलता के रहस्य सर्वोदय नगर निवासी सोनाक्षी ने कहा कि व्यवस्थित पढ़ाई करना, शिक्षकों के नोट्स के सहारे ही पढ़ाई करना बेहतर है। छात्रों को सैंपल पेपर जरूर लगाने चाहिए। इस सफलता के लिए दो साल तक किसी भी फैमिली ट्रिप, फंक्शन में नहीं गईं। यह भी पढ़ें- CBSE 12th Topper : सीबीएसई 12वीं आर्ट्स में रांची की भव्या और सीकर की तान्या ने किया ...