लखनऊ, अप्रैल 6 -- कानपुर के लिए -रविवार को बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान महिला को पकड़ा-दरोगा की तहरीर पर महानगर थाने में दर्ज की गई एफआईआर, जांच में जुटीलखनऊ,संवाददाता।बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार को चेकिंग के दौरान महिला के बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची महानगर थाने की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एसआई अनुराग कुमार सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक महिला के बैग में कुल 63 कारतूस मिले हैं। इसमें .303 बोर के 35 और 9एमएम के 18 कारतूस शामिल हैं। वहीं 10 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मेट्रो स्टेशन पर स्कैनिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक बैग में संदिग्ध वस्तु दिख...