कानपुर की बेटी का भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में पद बरकरार
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के सोमवार को घोषित राष्ट्रीय संगठन में पूर्व सांसद रेखा वर्मा दूसरी बार लगातार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं। रेखा वर्मा मूल रूप से कानपुर नगर के शिवराजपुर के ईसेपुर की रहने वाली हैं। रेखा की लखीमपुर में ससुराल है। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कानपुर की रहने वाली रेखा वर्मा से जब कोई उनके जिले का कार्यकर्ता मिलता है तो वह हर बार कुशलक्षेम के साथ उनका मृदु व्यवहार रहता है। प्रकाश पाल ने कहा कि यह कानपुर के गौरव की बात है कि रेखा वर्मा उस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में उपाध्यक्ष बनी हैं जो सदस्य संख्या के हिसाब से विश्व की नंबर वन पार्टी है। यह भी पढ़ें- बीजेपी की नई टीम में यूपी का डंका; रेखा वर्मा, स्मृति ईरान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.