कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर की सदियों पुरानी ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखने और उसे वैश्विक अध्ययन समुदाय तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इसके तहत कानपुर की प्राचीन पांडुलिपियां डिजिटल की जाएंगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित समाधान कक्ष में जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जनपद में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण और डिजिटलीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण पांडुलिपियां आज भी मंदिरों, मठों, आश्रमों, पुस्तकालयों, संस्कृत पाठशालाओं, शिक्षण संस्थानों और निजी संग्रहों में सुरक्षित हैं। इन पांडुलिपियों में धर्म, दर्शन, आयुर्वेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.