लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने न्यू कानपुर सिटी योजना में 30 मीटर मास्टर प्लान रोड निर्माण के लिए 19.54 करोड़ में पहली किस्त के रूप में 9.77 करोड़ रुपये दिए हैं। इसी तरह पनकी क्षेत्र में पावर प्लांट से कैंब्रिज चौराहे तक तीन किमी मार्ग को मॉडल रोड में बनाने के लिए छह करोड़ रुपये दिए गए हैं। विशेष सचिव आवास राजेश कुमार राय ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण को सूचना भेज दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...