संवाददाता, अप्रैल 19 -- UP News: शनिवार की शाम और रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश में माता-पिता के झगड़े में बच्चों के शिकार होने की सुबह साबित हुई। रविवार की सुबह जहां कानपुर में एक दवा कारोबारी ने अपनी जुड़वा बेटियों को मौत के घाट उतार दिया वहीं इसके पहले बदायूं में एक पिता ने अपने पांच महीने के बेटे को छत से फेंककर मार डाला। दोनों ही घटनाओं से लोग हैरान रह गए हैं। बदायूं में जिस शख्स ने अपने बेटे की हत्या की वह साले की शादी में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़े के दौरान वह गुस्से से बेकाबू हो गया। इसी गुस्से में उसने अपने पांच महीने के बेटे राघव को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.