कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आवासीय क्रिकेट छात्रावास की राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कानपुर की टीम ने लखनऊ को पराजित किया। लखनऊ को आठ विकेट से पराजित कर कानपुर टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। लीग के अन्य मुकाबलों में लखनऊ, अलीगढ़, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज की टीम ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। एचबीटीयू मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले खेलते हुए 16.3 ओवर में 10 विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में छोटे लक्ष्य को कानपुर एकादश ने 10वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुरादाबाद के बाद लगातार दूसरी जीत हासिल की। मैच में तीन विकेट लेने वाले अनमोल श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में गोरखपुर ने झांसी को 10 विकेट से रौंदा। ग्रीन पार्क में हुए मुकाबले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.