इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- महेवा, संवाददाता। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत जल जीवन मिशन की हर घर नल हर घर जल योजना के हो रहे काम का कानपुर से आई टीम ने निरीक्षण किया। क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में टीम ने गांव वालों से हुए के बारे में घर घर जाकर जानकारी हासिल की और नलों में आने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच भी की। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के समाज कार्य विभाग की टीम महेवा ब्लाक के महनेपुर गांव में पहुंची। मुख्य सर्वेक्षक डा. किरण झा व सह सर्वेक्षक डा. सत्य प्रकाश वर्मा ने गांव वालों से कहा कि सर्वेक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई गांवों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ी है, महिलाओं के समय व श्रम की बचत हुई है, तथा बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवहार में सुधार देखा गया। पानी की उपलब्धता से गांव के...