कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुरादाबाद में 27 से 30 जनवरी के बीच राज्य स्तरीय सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें शहर के राजनारायण खेल संस्थान के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर कानपुर की ओर से छह रजत पदक और चार कांस्य पदक जीते। श्रेष्ठ खेल के दम पर टीम ने 160 अंकों के साथ तीसरी चैम्पियनशिप ट्रॉफी भी प्राप्त की। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों वर्गों में कानपुर के पहलवानों का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। फ्री स्टाइल के 74 किग्रा में शिवधर यादव, 79 किग्रा में जाहिद हाशमी, 86 किग्रा में दीपक यादव, 97 किग्रा में युवराज बाजपेयी ने रजत पदक जीता। वहीं, ग्रीको रोमन के 60 किग्रा में आकाश सिंह, 82 किग्रा में अकुल दूबे ने रजत पदक जीता। वहीं फ्री स्टाइल के 70 किग्रा में आकाश यादव, 92 किग्रा में कृष्णा यादव और ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.