कानपुर, अप्रैल 6 -- Kanpur News: कानपुर के फूलबाग में आर्डिनेंस फैक्ट्री के पास नानाराव पार्क सब्जी और फल मंडी में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। घटना हाईटेंशन लाइन में हुए शार्ट सर्किट से हुई। आग लगने से फास्टफूड की दुकानों में रखे सिलेंडर और फ्रिज के कंप्रेशर फटने लगे, जिससे अफरातफरी मचने के साथ ही आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते-देखते ट्टटर में लगने वाली 32 दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानदारों की बाइकें, ठेले और नकदी भी जल गई। वहीं, लपटें उठती देखकर आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों ने अपने अग्निशमन वाहन की मदद से आग बुझाना शुरू किया। इस बीच चार और अग्निशमन वाहन पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। नानाराव पार्क के बाहर फुटपाथ से लेकर आर्डिनेंस फैक्ट्री के गेट के पास तक नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों में सब्जी, ...