कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। राजकोट में छह से 28 फरवरी के बीच होने वाले बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की गई। टीम की कमान कानपुर की अर्चना देवी को सौंपी गई है। एलीट ग्रुप ए में शामिल उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला कर्नाटक से होगा। प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को यूपीसीए ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में कानपुर की चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। साथ ही चार खिलाड़ी स्टैंडबाई में भी रखी गई हैं। टीम की हेड कोच भावना व असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी शेफाली साहू को सौंपी गई। यूपी की चयनित टीम में अर्चना देवी (कप्तान), तृप्ति सिंह, एकता सिंह, गरिमा यादव (चारों कानपुर), वर्निका (उपकप्तान), नीशू चौधरी (दोनों सहारनपुर), सोनाली सिंह, शिल्पी यादव, आरजू सिंह, संध्या छेत्री (चारों लखनऊ), मुस्कान मलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.