नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- कानपुर किडनी कांड में फरार चल रहे सरगना डॉक्टर रोहित को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसे रावतपुर के इंदिरानगर से उठाने की बात पुलिस कह रही हैं जबकि सूत्रों के मुताबिक उसे मेरठ से उठाया गया है। कमिश्नरेट पुलिस ने 4 दिन पहले ही उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। रावतपुर के केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन की सूचना पर पुलिस छापा मारकर अस्पताल संचालक डॉ. प्रीति आहूजा पति सुरजीत सिंह आहूजा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कल्याणपुर के मेडलाइफ हॉस्पिटल में बिहार के बेगूसराय का डोनर आयुष कुमार और प्रिया अस्पताल के डीलक्स रूम में मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर भर्ती मिली। इनका 29 मार्च को आहूजा अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। किडनी के इस काले कारोबार का सरगना पुलिस डॉ. रोह...