कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चर्चित किडनी कांड में आरोपी आहूजा अस्पताल के डॉक्टर दंपति समेत चार लोगों को जमानत मिल गई। आहूजा दंपति को हाईकोर्ट से जमानत मिली है, जबकि अन्य दो अस्पताल संचालकों की जिला न्यायालय से जमानत स्वीकृत हुई है। चारों की जमानतें अलग-अलग तिथि पर स्वीकृत हुई हैं। कल्याणपुर पुलिस ने मार्च में आहूजा अस्पताल में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का भंडाफोड़ किया था। कल्याणपुर के मसवानपुर स्थित आहूजा अस्पताल में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट की सूचना पर पुलिस ने 31 मार्च को छापा मारा था। यहां बिहार के मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर को छात्र आयुष कुमार की किडनी लगाई गई थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रिसीवर पारुल तोमर को कल्याणपुर के प्रिया अस्पताल में जबकि डोनर आयुष कुमार को मेडलाइफ हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।

आरोपी डॉक्टर द...