प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 16 -- यूपी के कानपुर में हुए सात किडनी ट्रांसप्लांट में एक नहीं दो किडनी रिसीवरों की मौत हो चुकी है। किडनी जैसी बड़ी सर्जरी झोलाझापों की टीम करती थी। यह बात पुलिस की जांच में साफ हो गई है। ऑपरेशन के दौरान लोगों की मौत की जानकारी पुलिस को मिली है। मेडीलाइफ अस्पताल से घर भेजी गई एक महिला और नेपाल के एक युवक की मौत की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। मेडीलाइफ अस्पताल में किस महिला की मौत हुई इसका पता पुलिस लगा रही है। वहीं नेपाल के एक पुरुष मरीज की मौत की बात भी सामने आयी है। नेपाल वाले डोनर का मोबाइल नंबर पुलिस को मिला है हालांकि उसने फोन बंद कर लिया है। तब से फोन नहीं खोला है। डोनर लिंगु नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है जबकि रेसीपेंट का नाम पता लगाने में पुलिस जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.