कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से डॉ. नागेंद्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कानपुर रेड ने कानपुर येलो को 33 रन से हराया। दूसरे मैच में कानपुर किंग्स ने कानपुर टाइटंस को छह विकेट से पराजित किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर हुए मैच में कानपुर रेड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से गुलाम मोहम्मद ने नाबाद 71 रन व प्रतीक साहू ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षय, दिव्यांशु सिंह व अशंवीर को एक-एक सफलता मिली। जवाब में कानपुर येलो की टीम 19 ओवर में 128 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से अनिकेत ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में सन्नी कुमार ने तीन, पृथ्वी अरोड़ा ने दो, मो. नोमन, शुभम, गुलाम मोहम्मद व प्रतीक साहू ने एक-एक वि...