कानपुर, फरवरी 16 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर और बागपत जिलों में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसरों में आत्मदाह के प्रयास की दो अलग-अलग घटनाओं ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। दोनों ही मामलों में पीड़ित पक्ष ने अपनी समस्याओं का समाधान न होने से आहत होकर यह कदम उठाने की कोशिश की, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास कानपुर कलेक्ट्रेट में सुबह करीब 10 बजे कानपुर देहात के मैथा क्षेत्र निवासी सगे भाई पदम सिंह और मोती सिंह ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को रोकने की कोशिश की और उनके हाथ से डीजल की पिपिया छीन ली। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.