बांदा, मार्च 31 -- बांदा संवाददाता। आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में आयुक्त ने जीरो फैसिलिटी डिस्ट्रिक के अन्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राजापुर में दुर्घटना वाले स्थल पर आवश्यक कार्यवाही एवं साइनेज लगाये जाने के निर्देश दिये। स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच एवं सत्यापन के संबंध में जिला स्तर एवं स्कूल स्तर पर गठित कमेटी जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच पूरी नही है, ऐसे वाहनों का संचालन पर रोक लगाये जाने का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करे। मंडल के जनपदों में चिन्हित ब्लैक स्पाटों पर लोक निर्माण विभाग, एनएचआई, संबंधित विभागों के द्वारा ब्लैक स्पाट पर साइनेज, रिफलेक्टिंग पेंटिंग एवं अन्य आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिये।...