कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड की डीपीआर पर केंद्र की मुहर
कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। 3700 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित ग्रीन फील्ड की डीपीआर को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। सांसद रमेश अवस्थी ने यह मसला रखा था। भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद को डीपीआर मंजूरी की जानकारी दी। कानपुर-कबरई नया हाईवे बनने में 78 गांवों में जमीन का अधिग्रहण होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस परियोजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। जाम से निजात के साथ ही कानपुर के विकास को पंख लगेंगे। सांसद ने कानपुर-कबरई मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव, सड़क सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए ग्रीनफील्ड हाईवे निर्माण की आवश्यकता को केंद्र सरकार के समक्ष रखा था। ग्रीनफील्ड ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.