कानपुर ओईएफ को सेना ने दिया 2.26 लाख बैग किट का ऑर्डर
कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर। सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह तैनाती के दौरान जरूरी सामान लाने-ले जाने के लिए भारतीय सेना ने कानपुर की ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री को दो लाख 26 हजार बैग किट उपलब्ध कराने का ऑर्डर दिया है। ओईएफ में खास मैटेरियल से बने विशेष सिलाई वाले मजबूत बैग किट यूनिवर्सल एमके-2 का उत्पादन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन बैगों की खेप भेजी जाने लगेगी। बैग को सैनिकों के व्यक्तिगत सामान को रखने और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बैग की खासियत यह है कि इसे हैंड बैग के तौर पर इस्तेमाल करने के साथ बैकपैक की तरह भी ले जाया जा सकता है। इसमें बैकपैक की तरह इस्तेमाल के लिए स्ट्रैप दिए गए हैं, जिससे सामान के साथ इसे उठाना और संभालना आसान होता है। बैग को वॉटरप्रूफ और फ्लेम रिटार्डें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.