कानपुर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल के आधार पर हुआ चयन
कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर। 21वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप एवं 5वीं जैवलिन दिवस के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने कानपुर की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया। ट्रायल अरमापुर स्थित अरमारीना स्टेडियम में हुआ। एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि चयनित टीम में तान्या सैनी, शौर्य वर्धन कपूर, कर्तिसा सिंह गहलोत, रुद्र पाल, विधित सैनी, जतिन सोनकर, शान पंत, सूरज कटियार, मानस प्रजापति, पीयूष वर्मा, कार्तिकेय विश्वकर्मा, प्रशांत यादव, विवेक राय शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इस मौके पर दिनेश सिंह भदौरिया, रमेश चंद्र मिश्रा, अलका पाठक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रॉयल कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.