कानपुर एक्सप्रेस वे पर पुल की सड़क का निर्माण नए सिरे से
लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे(एनई-6) पर छह स्थानों पर खराब हुई सड़क की मरम्मत के क्रम में अब किमी 64 पर बने 200 मीटर लंबे पुल की सड़क को पूरा उखाड़ कर नए सिरे से बनाया जा रहा है। इस मरम्मत कार्य के कारण डायवर्जन किया गया है। वहां से वाहनों को कॉशन के साथ निकाला जा रहा है, जिससे यहां पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक तो लग ही रहा है, अधिकता होने पर कुछ मिनटों के लिए जाम की भी स्थिति बन रही है। एक्सप्रेस वे पर कानपुर की तरफ से लखनऊ आने पर किमी 64 पर सड़क की सतह उखड़ गई थी। यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; जांच के आदेश, 3 इंजीनियरों पर ऐक्शन उसके अगल-बगल में हल्की धंस भी गई। इसके बाद एनएचएआई ने पूरे मार्ग का सर्वे कर छह स्थानों को चिन्हित कर वहां सड़क की सतह को उखाड़ कर नए सिरे से बनाने का निर्देश कार्यदायी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.