कानपुर इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स निर्माण के कारण कानपुर इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी। यह ट्रेनें लखनऊ जंक्शन, उतरेठिया, मानक नगर और मल्हौर तक आएंगी और वहीं से जाएंगी। रेलवे के अनुसार कानपुर सेंट्रल और लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 64214 और 64203 इंटरसिटी दो से पांच जून तक लखनऊ जंक्शन से चलेगी। लखनऊ-यशवंपुर एक्सप्रेस चार जून तक उतरेठिया, लखनऊ-कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 64212 और 64255 इंटरसिटी मानक नगर और 64215 अयोध्या कैंट-लखनऊ इंटरसिटी चार जून तक मल्हौर से चलेगी। यह भी पढ़ें- कानपुर समेत बुंदेलखंड रूट की कई ट्रेनें जून में रहेंगी प्रभावित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.