कानपुर आईआईटी का 'टेक्निकल विवाह', मंत्र नहीं पढ़े जाते सूत्र, दूल्हा-दुल्हन बनते हैं लड़के
कानपुर, मई 13 -- UP News: आईआईटी कानपुर में अनुसंधान और तकनीक के माहौल के बीच उस समय पूरा कैंपस देसी रंग में रंग गया, जब यहां एक अनोखी शादी का आयोजन हुआ। मंडप सजा, अग्निकुंड जलाया गया, बाराती डीजे की धुन पर जमकर थिरके और कनपुरिया हुल्लड़ के बीच नकली कट्टे भी लहराए गए। शादी में मेहंदी और हल्दी से लेकर जयमाला तक हर रस्म निभाई गई, लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यहां वैदिक मंत्रों की जगह इंजीनियरिंग और तकनीकी फार्मूले पढ़े जा रहे थे। मंत्रोच्चार करने वाले पंडित नहीं बल्कि इंजीनियरिंग के छात्र थे, जबकि दुल्हन की भूमिका भी एक छात्र ने निभाई। दरअसल, यह कोई असली शादी नहीं बल्कि आईआईटी कानपुर में पिछले 32 वर्षों से चली आ रही एक अनोखी परंपरा है, जिसे बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र नाट्य मंचन और यादगार विदाई समारोह के रूप में आयोजित करते हैं। इस अनोखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.