कानपुर अंध विद्यालय में मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। होम्योपैथी के जन्मदाता डॉक्टर हैनिमैन का 271 वां जन्मदिन समारोह नेहरू नगर स्थित कानपुर अंध विद्यालय में मनाया गया। विश्व होम्योपैथिक दिवस पर हुए इस आयोजन में दृष्टिहीन बच्चों के साथ आरोग्यधाम की टीम ने केक काटा। डॉक्टर हैनिमैन को बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित की। आरोग्यधाम के संस्थापक स्वर्गीय आरआर मोहन को भी नमन किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, कॉलेज के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह को आरोग्यधाम की संस्थापिका पुष्पा मोहन ने अंग वस्त्र पहना कर हैनिमैन जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. आरती मोहन और डॉ. हेमंत मोहन ने विचार व्यक्त किए। यहां उमा शर्मा खाटू, राजू अग्रवाल, महेश कुमार मिश्रा, संजीव निगम, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.