कानपुर, जालौन को हराकर पुरुष और महिला दोनों वर्ग में इटावा विजेता
इटावा औरैया, अगस्त 20 -- इटावा। कानपुर जोन की 28वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को समापन हुआ। महिला व पुरुष वर्ग दोनों की ही चल वैजयंती जिला पुलिस टीम ने जीतीं। समापन पर विजेताओं को एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सम्मानित किया। समापन समारोह में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यअतिथि एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का स्वागत किया। मुख्यअतिथि ने टीमों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीमों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहगढ़, कन्नौज, जालौन, झांसी एवं ललितपुर की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया। इटावा पुलिस ने शानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.