जामताड़ा, फरवरी 6 -- मिहिजाम। कानगोई पहाड़ की तराई में शुक्रवार को एक लगभग 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। शव के पेड़ में लटके जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव एक सूखे पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा महिला का शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना मिहिजाम पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर नाइटी पाई गई है। पुलिस महिला के शव को शिनाख्त में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस आत्महत्या, हत्या अथवा अन्य किसी कारण की आशंका से हर पहलू की गहन जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, वहीं महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए थाना क्षेत्र...