गौरीगंज, मई 13 -- कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत गोताखोरों ने बरामद किए शव, परिजनों में मचा कोहराम जगदीशपुर। संवाददाता थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव बरामद किए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

युवकों की पहचान प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दौलतपुर लोनहट निवासी 21 वर्षीय नदीम पुत्र नसीर व इसी गांव निवासी 20 वर्षीय शहीम उर्फ ननकू पुत्र जलील आपस में गहरे दोस्त थे। बीते मंगलवार की शाम करीब पांच बजे परिजनों को कादूनाला में नहाने की बात बताकर दोनों बाइक से घर से निकले थे। रात करीब आठ बजे तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तल...