गौरीगंज, अप्रैल 5 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता क्षेत्र के कादूनाला जंगल में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग करीब एक बजे के आसपास लगी और देखते ही देखते फैलने लगी। आग की चपेट में आकर लगभग आधा हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम और फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर भेजा गया। संयुक्त प्रयास से आग को बुझाकर पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.