कादीपुर में बिजली अव्यवस्था के विरोध आप का धरना
सुल्तानपुर, जून 24 -- कादीपुर, संवाददाता क्षेत्र के गांव हमजापुर पठान में विद्युत आपूर्ति ठप होने के विरोध आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष धरना दिया।आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम की अगुआई में मंगलवार को दिए गए धरना में बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी हुई। आप कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमजापुर पठान में बीते नौ दिन विद्युत आपूर्ति ठप्प है। बिजली विभाग में व्याप्त अनियमितता के चलते कोई सुनवाई होती नहीं है। धरनास्थल पर पहुंचकर बिजली विभाग के एसडीओ ने 24 घंटे में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर कुलदीप यादव, राकेश सिंह, अरुण कुमार पाल, रमाशंकर गौतम, श्याम बहादुर,संगम अग्रहरि, राम गरीब, घनश्याम सहित कई अन्य समर्थक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.