छपरा, जनवरी 6 -- नगरा। प्रखंड क्षेत्र की कादीपुर पंचायत में जनता दल यूनाइटेड की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जदयू नेता डॉ. जे.पी. भारती और साजिद आलम सोनू की उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. विजय गुप्ता,डॉ. प्रिंस कुमार गुप्ता,विनय महतो,आदित्य शुक्ला एवं शांतनु शुक्ला सहित कई शिक्षित व सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों ने जदयू की सदस्यता ली। सभी नव-नामांकित सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व,सुशासन और विकास कार्यों में आस्था जताते हुए उनके हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।जदयू नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता का भरोसा बढ़ा है। डॉ. जे.पी. भारती ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की,जबकि साजिद आलम ...