सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- कादीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कादीपुर नगर की आजाद बस्ती का हिन्दू सम्मेलन रानीपुर कायस्थ गांव में स्थित भगौती जी विंध्याचल मंदिर परिसर में रविवार को हुआ। इसमें आजाद बस्ती में निवास करने वाले हिन्दू परिवार के लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता ग्राम विकास प्रमुख काशी प्रांत डॉ रमाशंकर पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी हिंदू सनातनियों के अपने जड़ों से जुड़े रहना चाहिए और अपने जीवन पद्धति परम्पराओं के आधुनिकता में पड़कर छोड़ना नहीं चाहिए। इस अवसर पर सह विभाग संघचालक डॉ हृदयराम, जिला प्रचार प्रमुख संतोष श्रीवास्तव, शेर बहादुर, रमाकांत, रमेश त्रिपाठी, डॉ एसबी सिंह सहित आजाद शाखा के समस्त कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस सम्मेलन के आयोजक आजाद बस्ती के समस्त हिंदू समाज के लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.