गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। पटौदी रोड स्थित कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार दोपहर एक जूस कॉर्नर में अचानक आग लग गई। शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। दुकान से धुआं और तेज लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी फौरन मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से यह आसपास की औद्योगिक इकाइयों और दुकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.