लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 में महासंग्राम की स्थिति है यहां दो प्रत्याशियों में सीधी टक्कर है। इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे सेना के पूर्व जवान प्रत्याशी अब्दुल कादिर अली ने शनिवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के पहले वार्ड क्षेत्र के तमाम गली और सड़कों में जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क किया। इस दौरान उनके साथ समाजसेवी अब्दुल जब्बार अंसारी उर्फ जबारुल, संदीप मिश्रा, सरवर खान समेत कई समर्थक मौजूद थे। इसमें महिलाओं की संख्या भी उल्लेखनीय थी। वार्ड क्षेत्र के उर्स मैदान, धर्मशाला रोड, खेत मोहल्ला,बड़ा तालाब , थाना टोली,मिडिल स्कूल क्षेत्र, कोडापाडा आदि टोलो के मतदाताओं से 23 फरवरी कोए मत पत्र संख्या एक अलमारी छाप में वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...