नवादा, अप्रैल 22 -- जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा ने साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना मंगलवार की सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच पचोहिया गांव के समीप पचोहिया-ओहारी मार्ग पर की बतायी जाती है। मृतक 60 वर्षीय सीताराम महतो पचोहिया गांव के स्व. बुधन महतो के पुत्र थे। वे किसान थे और घटना के वक्त पचोहिया गांव स्थित अपने खेत से साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान हाइवा ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद हाइवा का चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर कादिरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- बिहार के बारातों में मर्डर क्यों हो रहे, नालंदा में दूल्हे के बहनोई को गाड़ी से कुचल मारा; पटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.