मुंगेर, मार्च 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के कादरगंज मोहल्ला स्थित बजरंगबली मंदिर में श्रद्धा भक्ति के बीच अखंड रामधुन यज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, तारापुर प्रखंड प्रमुख पिंकू मेहता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत राम नाम के संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। अखंड रामधुन यज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं ने विशेष भक्ति का माहौल देखा जा रहा है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा भक्ति के साथ रामधुन के संकीर्तन में हिस्सा लिया। इधर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भगवान राम और बजरंगबली की आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सुजीत कुमार मुन्ना, नरेश प्रसाद सिंह, रेखा स...