आगरा, अप्रैल 20 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंज स्थित गंगा पुल पर रविवार की सुबह मैक्स पिकअप व मैजिक टेंपो की भिड़ंत हो गई। वाहनों के आपस में टकराते ही सवार लोगों में चीखपुकार शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए दर्जनभर से अधिक लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को रेफर किया गया है। पुलिस ने मार्ग पर आड़े तिरछे फंसे दोनों वाहनों को अलग किया और उन्हें सड़क से हटाकर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कादरपुर पर दो वाहनों के टकराने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दोनों दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में थे और सवार लोगों चीखपुकार मच रही थी। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जनपद बदायूं के कादरचौक सामुदायिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.