खगडि़या, मार्च 28 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिला अंतर्गत चौथम प्रखंड स्थित शक्तिपीठ स्थल माता कात्यायनी मंदिर में कात्यायनी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार की शाम से लेकर रात तक भव्य कार्यक्रम अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने अपने सुरमय भजनों से समस्त भक्तगणों को भावविभोर कर दिया। महोत्सव का उद्घाटन नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार, विधायक बबलू कुमार मंडल, बाबू लाल शौर्य, पूर्व विधायक छत्रत्रपति यादव, डीडीसी श्वेता भारती, नगर सभापति अर्चना कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी व भाजपा के प्रदेश उपाध्याक्ष संजय खंडेलिया आदि ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद शुरु हुए लखबीर सिंह लक्खा के मांता के भक्ति गीतों पर लोग झूमते रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक...