रिषिकेष, मार्च 16 -- मां कात्यायनी मंदिर ज्ञान करतार आश्रम में 19 मार्च से नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर चर्चा की। सोमवार को शीशमझाड़ी स्थित श्री मां कात्यायनी मंदिर ज्ञान करतार आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक गुरविंदर सलूजा ने कहा कि मंदिर में 19 मार्च से चैत्र नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह 10 बजे कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव की शुरुआत होगी। नवरात्र के इन नौ दिनों में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक विभिन्न कलाकारों द्वारा मां भगवती का भव्य भजन-कीर्तन एवं गुणगान प्रस्तुत किया जाएगा। इससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो सकेंगे। इस ...