अंबेडकर नगर, मार्च 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। चन्द्रहासोज्जवलकरा शार्दूलवरवाहना, कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को भक्तों व साधकों ने इस मंत्र का जाप किया और आदि शक्ति माता भवानी के छठवें स्वरूप की आराधना की। विधि विधान से आदि शक्ति माता भवानी के कात्यायनी देवी स्वरूप की पूजा, अर्चना कर भक्तों एवं साधकों ने शत्रुओं के नाश की और अच्छे घर परिवार की कामना की। कलश स्थापना कर अनुष्ठान करने वाले देवी भक्तों ने कीलक, कवच, स्त्रोत, दुर्गा सहस्त्रनाम और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। साथ ही दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर विधि-विधान से पूजा की। घर घर में जाप और पाठ कर साधकों ने मनौती मांगी। दूसरी ओर मंदिरों में भी देवी भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। मंदिरों में सुबह और शाम भक्तों का रेला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.