झांसी, मार्च 24 -- हाथों में पूजा की थाली, ..जुबां पर मंत्रोच्चारण, ..मन में झोली फैलाकर धन-धान्य की कामना और वासंतिक नवरात्र के छठवां दिन। मंगलवार सिद्धपीठों, प्राचीन मठ, मंदिरों में सुबह से मां के आंगन में आस्थावानों का मेला सा लगा रहा। चार भुजाओं वाली सिंह पर सवार मां कात्यायनी की भक्ति में बुंदेले लीन रहे। बुधवार को मां कालरात्रि का पूजन होगा। आधी रात को महा-मंगला आरती होगी और काली-काली जय मां काली, ..जय काली कल्याण करो मां, की गूंज होगी। मंगलवार को देवी मंदिर सहित सिद्धपीठों पर देवी मां के दरबार श्रद्धालुओं से भरे-भरे रहे। मां कात्यायनी को पूजन आस्था उमड़ पड़ी। ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ, काली सिद्ध पीठ, करौंदी वाली माता, लहर वाली माता, पंचकुइयां वाली शीतला माता, पानी वाली धर्मशाला स्थित अन्नपूर्णा मैया, यूनिवर्सिटी स्थित ...